देश की खबरें | मणिपुर : अरम्बाई तेंगोल के छह सदस्य और तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने मेइती संगठन अरम्बाई तेंगोल के छह सदस्यों और एक प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, नौ जुलाई मणिपुर पुलिस ने मेइती संगठन अरम्बाई तेंगोल के छह सदस्यों और एक प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में की गयीं।

पुलिस के एक बयान में बताया गया कि अरम्बाई तेंगोल के छह सदस्य नौ जून को बिष्णुपुर जिले में बंद के दौरान राज्य पुलिस कर्मियों पर हमला करने में शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लैशराम सनाहल सिंह (26), लैशराम ऋषिकांत सिंह (20), लैशराम प्रेमचंद (18), कंगबाम नोंगदंबा सिंह (23), सारंगथेम रबीचंद्र उर्फ ​​रबी (28) और युमनाम जसवंत सिंह (22) के रूप में हुई है।

इस बीच, पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के उत्लोउ इलाके से प्रतिबंधित कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों उग्रवादी नाम्बोल क्षेत्र में आम जनता और व्यापारियों से वसूली करके प्रतिबंधित संगठन के लिए धन जुटा रहे थे।’’

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान लैतोनजम रमाकांत मेइती (34) और थोंगम हीरोजीत सिंह (38) के रूप में हुई है।

इसी संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य को भी बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ओकशोंगबुंग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान थौदाम संतोष सिंह (23) के रूप में की गयी है। उसने थौबल जिले के स्कूलों और कॉलेजों से बड़ी रकम वसूली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\