मणिपुर : जातीय संघर्ष के बीच एनआईए ने संदिग्ध उग्रवादी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने म्यांमा से संचालित उग्रवादी संगठनों से कथित तौर पर संबंध होने और मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष का फायदा उठा कर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में एक संदिग्ध उग्रवादी के गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Photo Credits: Twitter

नयी दिल्ली, 23 सितंबर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने म्यांमा से संचालित उग्रवादी संगठनों से कथित तौर पर संबंध होने और मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष का फायदा उठा कर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में एक संदिग्ध उग्रवादी के गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि मोइरांगथेम आंनद सिंह को मणिपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए नयी दिल्ली लाया गया है.

सिंह उन पांच आरोपियों में शामिल था जिन्हें मणिपुर पुलिस ने पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद राज्य के बहुसंख्यक समुदाय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था और उनका दावा था कि वह ग्राम रक्षा कार्यकर्ताओं में शामिल है. स्थानीय अदालत ने पांचों आरोपियों को शुक्रवार को जमानत दे दी थी. अधिकारी ने बताया हालांकि, सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और राष्ट्रीय राजधानी लाने से पहले उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया.

अधिकारी ने कहा कि सिंह को मणिपुर में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए म्यांमा स्थित आतंकवादी समूहों के नेतृत्व द्वारा की गई ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. एनआईए ने 19 जुलाई को नयी दिल्ली में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था और जांच से पता चला कि साजिश के तहत राज्य में मौजूदा अशांति का फायदा उठाकर प्रतिबंधित उग्रवादी समूह सुरक्षा बलों पर हमले और अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भूमिगत कार्यकर्ताओं,काडर और समर्थकों की भर्ती कर रहे हैं. प्रवक्ता ने बताया कि सिंह को शनिवार दिल्ली लाकर संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट