देश की खबरें | मणिपुर सरकार हिंसा से विस्थापित लोगों की घर वापसी सुनिश्चित करे : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकराम इबोबी सिंह ने मंगलवार को मणिपुर की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग घर लौट सकें, ताकि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

इंफाल, 13 अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकराम इबोबी सिंह ने मंगलवार को मणिपुर की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग घर लौट सकें, ताकि राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके सिंह ने कहा कि विपक्षी दल इस प्रक्रिया में सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्य में सरकार है तो उसे कानून और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है और संवैधानिक तंत्र ध्वस्त हो गया है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम केवल यह चाहते हैं कि कानून एवं व्यवस्था को नियंत्रित किया जाए और राज्य के लोगों को शांतिपूर्वक एवं सामान्य रूप से रहने की अनुमति दी जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित लोगों को उनके घर लौटने की अनुमति दी जाए। तभी शांति कायम होगी। अगर विपक्ष की सहायता की आवश्यकता होगी तो हम सहायता के लिए तैयार हैं।’’

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खेल, अर्थव्यवस्था और संस्कृति समेत हर क्षेत्र में विफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य पूरी तरह से तबाह हो चुका है। देश में सभी वस्तुओं की कीमतें राज्य में सबसे अधिक हैं। यह सरकार कर्ज के सहारे चल रही है। पहले के कर्ज को चुकाने के लिए एक और कर्ज लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज