देश की खबरें | मणिपुर सरकार हिंसक कृत्यों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार हिंसक कृत्यों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

इम्फाल, 10 जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार हिंसक कृत्यों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उन्होंने साथ ही कहा कि जिन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है वहां सरकार राहत शिविरों में रहने वाले लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की व्यवस्था कर रही है।

सिंह ने यह टिप्पणी एक कार्यक्रम के दौरान की, जहां 2023-2024 के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 विशेष परियोजना के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को कौशल प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

सिंह ने कहा, ‘‘सरकार हिंसक कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। साथ ही, हम उन क्षेत्रों में राहत शिविरों में रहने वाले लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं, जहां स्थिति में सुधार हुआ है।’’

उन्होंने यह भी घोषणा की कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोग अपने प्रशिक्षण से संबंधित छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

सिंह ने कहा कि इसके अलावा लाभार्थी अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 30 प्रतिशत अनुदान के साथ 10,00,000 रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे राज्य में अशांति पैदा करने के लिए तैयार की गई राजनीति से प्रेरित और अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\