देश की खबरें | मणिपुर: सरकार ने अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने राज्य में जातीय हिंसा में कमी के बीच बुधवार से इंफाल से पहाड़ी जिलों तक कड़ी सुरक्षा के साथ अंतर-जिला सार्वजनिक वाहनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

इंफाल, चार दिसंबर मणिपुर सरकार ने राज्य में जातीय हिंसा में कमी के बीच बुधवार से इंफाल से पहाड़ी जिलों तक कड़ी सुरक्षा के साथ अंतर-जिला सार्वजनिक वाहनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

राज्य में प्रशासन द्वारा 19 महीनों में सार्वजनिक परिवहन सेवा को फिर से शुरू करने का यह दूसरा प्रयास होगा। यहां इंफाल घाटी स्थित मेइती समुदाय तथा पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच झड़पें होती रही हैं।

मुख्य सचिव विनीत जोशी ने एक आदेश में कहा, ‘‘राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों की उपलब्धता, प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त ‘जानकारी’ के साथ राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है और पर्याप्त सुरक्षा तैनाती के साथ सार्वजनिक वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करने का फैसला किया है।’’

राज्य की राजधानी इंफाल से कांगपोकपी होते हुए सेनापति तक और इंफाल से बिष्णुपुर होते हुए चुराचांदपुर तक बुधवार से सार्वजनिक वाहनों का आवागमन शुरू होगा।

सेनापति नगा-बहुल क्षेत्र है, कांगपोकपी और चुराचांदपुर में कुकी-जो समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है और इंफाल तथा बिष्णुपुर मेइती बहुल क्षेत्र हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘‘आवागमन केवल निश्चित समय तक ही सीमित रहेगा तथा इस मार्ग से जुड़ने के इच्छुक आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे संबंधित उपायुक्तों के कार्यालयों से संपर्क करें।’’

पिछले साल मई में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आई हैं और तब से अब तक कम से कम 258 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

हिंसा के दौरान इंफाल घाटी और पहाड़ी जिलों के बीच सार्वजनिक बस सेवाएं भी बंद हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घर बैठे फ्री LPG गैस कनेक्शन के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

Zimbabwe vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

HC on Aadhar and Age: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मोटर दुर्घटना दावों में उम्र का विश्वसनीय प्रमाण नहीं है आधार कार्ड; बीमा कंपनियों के दायित्व पर भी स्थिति साफ

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी