देश की खबरें | मणिपुर सरकार बाड़ लगाने,प्रवासियों की पहचान करने, मदाक पदार्थ से मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार सीमाओं पर बाड़ लगाने, नए प्रवासियों की पहचान करने और राज्य को मादक पदार्थों से पूरी तरह मुक्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

इंफाल, एक फरवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार सीमाओं पर बाड़ लगाने, नए प्रवासियों की पहचान करने और राज्य को मादक पदार्थों से पूरी तरह मुक्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

सिंह ने बिष्णुपुर जिले के कुम्बी में एक जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भविष्य की पीढ़ियों को कोई और परेशानी न हो।

उन्होंने कहा, “हम सीमा पर बाड़ लगाने, नए प्रवासियों की पहचान करने, पास जारी कर विदेशियों के प्रवेश को नियंत्रित करने और राज्य को मादक पदार्थों से पूरी तरह मुक्ति दिलाने के अपने उद्देश्य के प्रति अडिग हैं। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार का वादा है और जब तक ये हासिल नहीं हो जाते, हम रुकेंगे नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “केवल भाजपा ही मणिपुर और मूल लोगों को बचा सकती है। कोई अन्य पार्टी राज्य को नहीं बचा सकती क्योंकि उन्होंने केवल राज्य को विभाजित और नष्ट किया है। कई वर्षों से राज्य के लोग राज्य की छोटी आबादी की रक्षा के लिए ‘इनर लाइन परमिट’ लागू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने इसे नहीं दिया।”

सिंह ने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को असुरक्षित स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने लगभग 2,000 लोगों को उनके स्थानों की सुरक्षित पहचान के बाद वापस जाने की अनुमति दी है। शेष लोगों को विस्तृत निरीक्षण के बाद वापस जाने की अनुमति दी जाएगी। अब तक 500 से अधिक विस्थापित लोगों को रोजगार दिया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\