खेल की खबरें | मणिपुर शुरूआती खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ 2025 का चैंपियन बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मणिपुर शनिवार को सबसे ज्यादा रजत पदक की बदौलत महाराष्ट्र और नगालैंड को पछाड़कर शुरूआती खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 का चैंपियन बना।

दीव, 24 मई मणिपुर शनिवार को सबसे ज्यादा रजत पदक की बदौलत महाराष्ट्र और नगालैंड को पछाड़कर शुरूआती खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 का चैंपियन बना।

इन सभी तीनों टीम के पास पांच पांच स्वर्ण पदक थे लेकिन मणिपुर (6) ने महाराष्ट्र (5)और नगालैंड (3) से ज्यादा रजत पदक हासिल कर तालिका में शीर्ष पर रहकर खिताब जीता।

नगालैंड खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पहली दफा शीर्ष तीन में शामिल रहा जो उसके लिए ऐतिहासिक क्षण रहा।

हरियाणा और जम्मू कश्मीर ने संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। दोनों ने पांच स्वर्ण पदकों के अलावा एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

अगले नंबर पर दिल्ली रही जिसके खाते में चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक रहे।

मेजबान दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने दिल्ली के बाद अगला स्थान हासिल किया, उसके नाम चार स्वर्ण और पांच कांस्य पदक रहे।

खेलों के 46 स्वर्ण पदकों में 28 पैनकाक सिलाट में दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\