देश की खबरें | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुलझाने के लिए राजनीतिक वार्ता पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को सभी समुदायों से राज्य में चल रहे संकट को हल करने के लिए राजनीतिक चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया।।

इंफाल, दो अक्टूबर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को सभी समुदायों से राज्य में चल रहे संकट को हल करने के लिए राजनीतिक चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया।।

राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सिंह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के जन्मदिन और राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की भावना को अपनाएं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘‘आइये हम अहिंसा में विश्वास रखें तथा राज्य की समस्याओं को हल करने के लिए राजनीतिक वार्ता में शामिल हों।’’

मुख्यमंत्री और विधायकों ने यहां गांधी हॉल में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने लापता दो युवकों की स्थिति के बारे में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उन्हें बचाने के प्रयास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम सफल होंगे।’’

सिंह ने पूर्व में कहा था कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 27 सितंबर को कांगपोकपी जिले में आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से अपहृत तीन युवकों में से दो की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उनमें से एक को पहले ही सुरक्षा बलों ने बचा लिया था और उसे पुलिस को सौंपा जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट