जरुरी जानकारी | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव किया गया है।
इम्फाल, 21 फरवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव किया गया है।
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि पर विशेष जोर दिया गया है।
वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह ने कहा, ‘‘मैं 2023-24 के लिये राज्य की संचित निधि से 35,022 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव करता हूं। कुल राजस्व व्यय 20,292 करोड़ रुपये जबकि पूंजीगत व्यय 10,013 करोड़ रुपये अनुमानित है।’’
चालू वित्त वर्ष में व्यय 34,930 करोड़ रुपये अनुमानित था।
बजट में कुल प्राप्तियां 34,131 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है। इसमें राजस्व प्राप्ति 27,547 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्ति 6,584 करोड़ रुपये अनुमानित है।
उन्होंने कहा, ‘‘बजट घाटा 891 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह पिछले बजट घाटे 1,230 करोड़ रुपये से कम है।’’
राजकोषीय घाटा 2,760 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 6.1 प्रतिशत है।
राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2023-24 में 45,145 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)