देश की खबरें | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अमित शाह की छह जनवरी की यात्रा से पहले ‘आईएनए’ मुख्यालय का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में आईएनए मुख्यालय के विरासत स्थल पर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।

इंफाल, तीन जनवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में आईएनए मुख्यालय के विरासत स्थल पर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया।

शाह छह जनवरी को राज्य के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मुख्यमंत्री ने चुराचांदपुर मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। राज्य के एक पहाड़ी जिले में यह पहला ऐसा कॉलेज है, जिसका उद्घाटन शाह द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा, “मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज आईएनए मुख्यालय, मोइरांग के लिए विरासत स्थल के विकास का निरीक्षण किया, जहां केंद्रीय गृह मंत्री भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।”

मोइरांग का देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक विशेष स्थान है और भारतीय राष्ट्रीय सेना का ध्वज पहली बार 14 अप्रैल, 1944 को वहां फहराया गया था।

सिंह ने कहा कि मणिपुर “उद्घाटन महीनों” के जश्न के लिए शाह का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now