देश की खबरें | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया, मीडिया से अफवाह न फैलाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को अपने इस्तीफे की खबरों को निराधार बताया और मीडिया से अफवाह न फैलाने को कहा।

इंफाल, एक जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को अपने इस्तीफे की खबरों को निराधार बताया और मीडिया से अफवाह न फैलाने को कहा।

सिंह ने दावा किया कि यह उनके कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की कोशिश है, जो राज्य में मौजूदा स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं।

मणिपुर पिछले वर्ष मई से हिंसा की चपेट में है।

एक मीडिया संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री के जल्द इस्तीफा देने की संभावना संबंधी खबर चलाये जाने के तीन दिन बाद सिंह का यह बयान आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मणिपुर मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे नाजुक समय में मणिपुर के नेता कमजोर नहीं पड़ सकते। हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है।''

देश भर में तीन नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी होने पर इंफाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मणिपुर मुद्दे को हल करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ''(इस्तीफे की) अफवाहें संभवतः उन लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो मुख्यमंत्री और मंत्री बनना चाहते हैं। साथ ही विपक्ष भी इसमें शामिल है।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर उनकी सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ नियमित रूप से बातचीत करती आ रही है।

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की अगुवाई कर रहे सिंह ने कहा, ''अगर हम चले गए तो जनता की अगुवाई कौन करेगा? और अधिक अराजकता पैदा होगी। हमें लोगों को सही राह दिखानी होगी।''

सिंह ने मीडिया संस्थानों से निराधार खबरें प्रकाशित नहीं करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ''अगर बिना पुष्टि के अटकलें लगाई जाने वाली खबरें प्रकाशित की जाएंगी तो दहशत का माहौल बन सकता है। ऐसी निराधार खबरें प्रकाशित करने से कुछ लोगों को ही खुशी मिल सकती है। हालांकि, संभावना है कि राज्य के 90 प्रतिशत लोग घबरा जाएंगे।''

उन्होंने मीडिया से मणिपुर आने और वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा ताकि राज्य में शांति बहाल करने में मदद मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट