देश की खबरें | विश्वास मत जीतने के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले मणिपुर के मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में इस माह के शुरू में आसानी से विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त मणिपुर में इस माह के शुरू में आसानी से विश्वासमत जीतने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।
सिंह कांग्रेस के उन छह पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे। इन विधायकों ने कांग्रेस के साथ-साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के विधायक और सिंह के रिश्तेदार आर के इमो सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं।
नड्डा से मुलाकात के बाद सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेंरी भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके कार्यालय में मुलाकात हुई। मैंने मणिपुर के राजनीतिक घटनाक्रमों से उन्हें अवगत कराया। अध्यक्षजी ने विधानसभा में विश्वासमत जीतने के लिए सरकार को बधाई भी दी।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मणिपुर में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत जीत लिया था।
सदन में गठबंधन सरकार के पास विधानसभा अध्यक्ष समेत 29 सदस्यों का संख्या बल था जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के 24 विधायक थे, जिनमें से आठ ने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।
बीरेन सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन कांग्रेस के आठ विधायकों के नदारद रहने से उनका रास्ता और आसान हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)