देश की खबरें | मणिपुर उपचुनाव: भाजपा ने एक सीट तथा भाजपा समर्थित एक निर्दलीय ने एक सीट जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा के ओ लुखोई सिंह ने बांगोई सीट पर जबकि इस पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर उपचुनाव जीता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इम्फाल, 10 नवंबर मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा के ओ लुखोई सिंह ने बांगोई सीट पर जबकि इस पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर उपचुनाव जीता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पाओनाम ब्रोजेन सिंह और नगामथांग हाओकिप क्रमश: वांगजिंग टेन्था और सैतू सीटों पर क्रमश: आगे चल रहे हैं।
ईसीआई की वेबसाइट के अनुसार, ओ लुखोई सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुराइजम लोकेन सिंह को 257 मतों के अंतर से हराकर बांगोई सीट जीती है।
लिलोंग सीट पर वाई अंतस खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर को 3078 वोटों के अंतर से हराया है।
वांगजिंग टेन्था सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पाओनाम ब्रोजेन सिंह 1560 से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह से आगे चल रहे हैं।
सैतू सीट पर नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 4,297 मतों से आगे चल रहे हैं।
इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा।
सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)