देश की खबरें | मणिपुर उपचुनाव : भाजपा ने दो, निर्दलीय ने एक सीट जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। एक अन्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी अपने करीबी उम्मीदवार से आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 10 नवंबर मणिपुर विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। एक अन्य सीट पर भाजपा प्रत्याशी अपने करीबी उम्मीदवार से आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वांगोई और वांगजिंग तेंथा सीट से क्रमश: भाजपा उम्मीदवार ओ लुखोई सिंह तथा पाओनम ब्रोजन सिंह ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Result 2020: महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर, RJD बोली-84 सीटों पर पार्टी आगे, अंतिम समय तक बने रहें.

ओ लुखोई सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुराईजाम लोकेन सिंह को 257 मतों से हराया जबकि पाओनम ब्रोजन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी, कांग्रेस के उम्मीदवार मोइरंगथेम हेमंत सिंह को 1,560 मतों से शिकस्त दी।

निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर अपने करीबी निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अब्दुल नासिर को 3,078 मतों से हराया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: परसा विधानसभा सीट से लालू यादव के समधी चंद्रिका राय चुनाव हारे, RJD उम्मीदवार छोटे लाल राय को मिली जीत.

वहीं सैतू सीट पर भाजपा उम्मीदवार नगमथांग हाओकिप अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेसी उम्मीदवार लामतिनथांग हाओकिप से 7,661 मतों से आगे चल रहे थे।

इन सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इस सीटों पर कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लेने से उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

भाजपा ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और लिलोंग में उसने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया था जबकि कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\