देश की खबरें | मणिपुर: सेना ने गांवों पर गोलीबारी करने वाले पुरुषों के समूह को रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह के शुक्रवार दोपहर याइनगांगपोकपी (वाईकेपीआई) गांव के रास्ते पहाड़ी इलाकों में घुसपैठ करने और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करने के बाद सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को भेजा गया है और भीड़ के खिलाफ अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 23 जून मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह के शुक्रवार दोपहर याइनगांगपोकपी (वाईकेपीआई) गांव के रास्ते पहाड़ी इलाकों में घुसपैठ करने और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करने के बाद सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को भेजा गया है और भीड़ के खिलाफ अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोग उरंगपत और ग्वालताबी गांवों की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इन ‘खाली’ गांवों में तत्काल तैनात किए गए सुरक्षाबलों ने सतर्कतापूर्वक कार्रवाई की ताकि किसी नुकसान से बचा जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि वाईकेपीआई और सेईजांग की महिलाएं इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही को रोक रही थीं जिसके बाद सैनिक इलाके की घेराबंदी करने के लिए पैदल रवाना हुए।

बल ने भीड़ को भी घटनास्थल की ओर बढ़ने से रोक दिया।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी टुकड़ियां और मानवरहित विमान (यूएवी) इलाके की निगरानी कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और करीब से नजर रखी जा रही है...अतिरिक्त टुकड़ियों को इलाके में भेजा गया है और संयुक्त अभियान जारी है।’’

उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी इंफाल जिले के उत्तरी बोलजांग में बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी और दो सैनिकों के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक इंसास लाइट मशीनगन और एक इंसास राइफल बरामद की है।

यूकेपीआई के उत्तर स्थित उरंगपत में बुधवार शाम पांच बजकर करीब 45 मिनट पर स्वचालित छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने भी आवाज सुनी गई थी।

गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों में हुए जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई हैं।

मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी 53 प्रतिशत है, जिनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहती है, वहीं नगा और कुकी जनजातियों की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड