देश की खबरें | मणिपुर: विधायकों के घरों पर हमले के सिलसिले में 46 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की इंफाल घाटी में 16 नवंबर को विधायकों और मंत्रियों के आवास पर तोड़फोड़ में संलिप्तता के आरोप में 46 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 27 नवंबर मणिपुर की इंफाल घाटी में 16 नवंबर को विधायकों और मंत्रियों के आवास पर तोड़फोड़ में संलिप्तता के आरोप में 46 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिरीबाम में हिंसा के बाद भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और कांग्रेस के एक विधायक के आवास में आग लगा दी थी।

भाजपा के जिन तीन विधायकों के आवास में आग लगाई गयी, उनमें से एक सरकार में मंत्री भी हैं।

सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मेइती समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चों के लापता होने के बाद हिंसा बढ़ गई थी।

बाद में इन लापता लोगों के शव बरामद किए गए।

विधायकों के आवास पर भीड़ द्वारा किए गए हमलों के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि महिला थिंगबैजम सुशीला देवी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने इस बीच बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बिशनपुर जिले के नांबोल इलाके में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि वैरोकपम नाओबा मेइती पर दुकान मालिकों और स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, नाओबा मेइती के पास से दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट