खेल की खबरें | मनिका ने विश्व में सातवें नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराया, साथियान बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने गुरुवार को यहां आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप के राउंड ऑफ 16 में दुनिया की सातवें नंबर की चीन खिलाड़ी चेन जिंगटोंग को हराकर उलटफेर किया लेकिन जी साथियान पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए।

बैंकाक, 17 नवंबर भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने गुरुवार को यहां आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप के राउंड ऑफ 16 में दुनिया की सातवें नंबर की चीन खिलाड़ी चेन जिंगटोंग को हराकर उलटफेर किया लेकिन जी साथियान पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए।

प्रतियोगिता के पहले दिन राउंड ऑफ 16 मैच में विश्व की 44वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 4-3 से हराया।

मनिका को थाईलैंड के दर्शकों का पूरा समर्थन मिल रहा था और इस भारतीय खिलाड़ी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में 8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9 से पराजित किया।

उन्होंने अपार समर्थन के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

मनिका ने मैच के बाद कहा,‘‘ इस जीत से मुझे बहुत खुशी मिली क्योंकि मैंने विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी को हराया है। मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगी जैसे कि पहले भी किया करती थी। मैं आगामी मैचों में भी इसी एकाग्रता और जज्बे के साथ खेलूंगी।’’

मनिका शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में ताइपे की दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चेन जू यू से भिड़ेंगी।

इससे पहले विश्व में 39वें नंबर के खिलाड़ी और भारतीयों में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जी साथियान को जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त युकिया उडा से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

जापानी खिलाड़ी ने भले ही 11-9, 11-8, 7-11, 9-11, 11-6, 10-12, 11-6 से जीत दर्ज की लेकिन साथियान ने पहले दो गेम में पिछड़ने के बाद हिम्मत नहीं हारी और शानदार वापसी करके एक समय स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया था।

साथियान को पहले दौर में हारने के बावजूद 2250 डॉलर की इनामी राशि मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी