खेल की खबरें | मनिका बत्रा एशियाई खेलों के टेबल टेनिस स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं।

हांगझोउ, 29 सितंबर राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं।

 पुरुष खिलाड़ियों के लिए हालांकि यह दिन मिश्रित नतीजे वाला रहा।

  मनिका ने करीबी मुकाबले में थाईलैंड की सुथासिनी सावेटाबुट को 4-2 (11-7, 6-11, 12-10, 11-13, 12-10, 11-6) से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मनिका 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता है। उन्होंने इंडोनेशिया में हुए पिछले एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था।

वह क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीन की यिदी वांग से भिडेंगी। इन खेलों में यह पदक जीतने का उनका आखिरी मौका होगा।

पुरुषों के अंतिम 16 दौर में मानव विकास ठक्कर और मानुष उत्पलभाई शाह की भारतीय जोड़ी ने इजाक क्वेक योंग और येव एन कोएन पैंग को 3-2 (3-11, 11-9, 11-6, 5-11) से हराया।

मानव और मानुष की जोड़ी का अगला मुकाबला कोरिया के वूजिन जांग और लिम जोंग-हून से होगा।

शरत कमल और जी साथियान की अनुभवी भारतीय जोड़ी  चीन की चुकिन वांग और फैन जेंडोंग की चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-3 (5-11, 4-11, 7-11) से हार गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\