जरुरी जानकारी | अप्रैल-अगस्त में आम निर्यात 19 प्रतिशत बढ़ा, अमेरिका शीर्ष गंतव्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान भारत का आम निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर चार करोड़ 79.8 लाख डॉलर का हो गया।

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान भारत का आम निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर चार करोड़ 79.8 लाख डॉलर का हो गया।

मात्रा के संदर्भ में, चालू वित्तवर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान निर्यात बढ़कर 27,330.02 टन हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 22,963.78 टन था।

इसमें कहा गया कि सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्तवर्ष के पहले पांच महीनों में भारत ने अमेरिका को 2043.60 टन आम का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

अन्य प्रमुख गंतव्यों में जापान (43 टन), न्यूजीलैंड (111 टन), ऑस्ट्रेलिया (58.42 टन), दक्षिण अफ्रीका (4.44 टन) और ईरान, मॉरीशस, चेक गणराज्य और नाइजीरिया शामिल हैं।

आम के निर्यात को बढ़ावा देने के तहत केंद्र ने अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) के पशु और पादप स्वास्थ्य निरीक्षण सेवा (एपीएचआईएस) निरीक्षक को वाशी, नासिक, बेंगलुरु और अहमदाबाद में आम की निकासी से पहले के इंतजाम की निगरानी के लिए आमंत्रित किया था।

बयान में कहा गया, ‘‘चालू वित्तवर्ष के पहले पांच महीनों में आम का निर्यात चार करोड़ 79.8 लाख डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के चार करोड़ 3.3 लाख डॉलर के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट