खेल की खबरें | मंधाना वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंची, हरमनप्रीत आठवें स्थान पर खिसकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी महिला वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गयी हैं जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर आठवें स्थान पर खिसक गयी हैं।

दुबई, 18 जुलाई भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी महिला वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गयी हैं जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर आठवें स्थान पर खिसक गयी हैं।

मंधाना के 704 रेटिंग अंक हैं जबकि हरमनप्रीत के 702 अंक हैं। भारतीय कप्तान दो पायदान नीचे खिसकी है।

बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय गेंदबाज हैं। इसी तरह ऑलराउंडर की सूची में दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं।

यह दोनों खिलाड़ी हालांकि एक-एक पायदान नीचे खिसकी हैं। गायकवाड़ नौवें जबकि ऑल राउंडर दीप्ति सातवें स्थान पर हैं।

श्रीलंका की चमारी अटापट्टू बल्लेबाजों के वनडे रैंकिंग में केवल दो सप्ताह ही शीर्ष पर काबिज रही। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी फिर से शीर्ष पर पहुंचने में सफल रही। मूनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे में नाबाद 81 और से 30 रन बनाए।

उनके बाद इंग्लैंड की नैट साइवर ब्रंट का नंबर आता है जो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 763 के साथ दो पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वह ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रही। इस वर्ग में भी उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (402) हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड