खेल की खबरें | मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग से बाहर होने के कगार पर, रियाल मैड्रिड जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीएसजी ने पेरिस में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से पराजित किया। इस जीत के बावजूद पीएसजी पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

पीएसजी ने पेरिस में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से पराजित किया। इस जीत के बावजूद पीएसजी पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

इस टूर्नामेंट में 36 टीम भाग ले रही हैं जिनमें से 24 टीम ही अगले दौर में प्रवेश करेंगी। मैनचेस्टर सिटी अभी 25वें जबकि पीएसजी 22वें स्थान पर है। मैनचेस्टर सिटी को नॉकआउट प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने अगले मैच में क्लब ब्रुग को हर हाल में हराना होगा।

पीएसजी को भी अगले दौर के मैच में 24वें स्थान पर काबिज स्टटगार्ट पर जीत हासिल करने की जरूरत पड़ेगी।

इस बीच पिछले सत्र में रिकॉर्ड 15वां यूरोपीय खिताब जीतने वाले रियाल मैड्रिड ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। बुधवार को खेले गए मैच से पहले रियाल मैड्रिड 22वें स्थान पर था लेकिन साल्ज़बर्ग को 5-1 से हराकर वह 16वें स्थान पर पहुंच गया।

आर्सेनल और इंटर मिलन अपने-अपने मैच जीतकर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। लिवरपूल और बार्सिलोना पहले दो स्थान पर काबिज हैं।

आर्सेनल ने डिनामो ज़ाग्रेब को 3-0 से और इंटर ने स्पार्टा प्राग को 1-0 हराया। इससे दोनों के 16 अंक हो गए, जो नौवें स्थान पर मौजूद एस्टन विला से तीन अंक आगे है।

एसी मिलान ने एक अन्य मैच में गिरोना को 1-0 से पराजित किया जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गया है लेकिन बायर्न म्यूनिख को फेयेनोर्ड से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह 15वें स्थान पर खिसक गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू