देश की खबरें | दिल्ली में बैंक लूटने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को एक निजी बैंक के अंदर कथित रूप से गोलीबारी करने और उसे लूटने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को एक निजी बैंक के अंदर कथित रूप से गोलीबारी करने और उसे लूटने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंगलवार दोपहर बैंक पहुंचा और बैंक के एक अधिकारी से कहा कि वह नकदी निकालना चाहता है।

उन्होंने बताया कि जब अधिकारी ने उसे चेक सौंपने के लिए कहा, तो उसने अपने बैग से पिस्तौल निकाली और हवा में गोली चलाई। बाद में उसने कहा कि उसे नकदी चाहिए, जिसके बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि एक राहगीर ने गश्त ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी को गोलीबारी की सूचना दी।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जितेंद्र मीणा ने बताया कि अपराह्न करीब 2.40 बजे मॉडल टाउन के गुजरावाला में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में गोली चलने की घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन पर सूचना मिली। पुलिस की एक टीम शाखा में पहुंची और हथियारबंद लुटेरे को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी की पहचान राजा के रूप में की गई। उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, सात कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\