देश की खबरें | शारजाह से इंदौर आया व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शारजाह से दो दिन पहले इंदौर आए एक व्यक्ति को भारत का फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 नवंबर शारजाह से दो दिन पहले इंदौर आए एक व्यक्ति को भारत का फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि 17 नवंबर की रात एक उड़ान से शारजाह से इंदौर पहुंचे व्यक्ति के पास दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट मिले हैं।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे की आगमन जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को शक होने पर इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘एक पासपोर्ट में इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद कलाम कबाड़ी और दूसरे पासपोर्ट में मोहम्मद कलाम राइन के रूप में दर्ज है। दोनों पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि और अन्य विवरण भी अलग-अलग हैं।’’

मीना ने बताया कि 35 से 40 साल के बीच की उम्र वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह रोजगार के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी