देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के दोहरे हत्याकांड में वांछित व्यक्ति अहमदाबाद में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में एक महिला और उसकी बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार 32 वर्षीय व्यक्ति को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, पांच जनवरी उत्तर प्रदेश में एक महिला और उसकी बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार 32 वर्षीय व्यक्ति को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि राजेश उपाध्याय पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई हत्याओं के बाद से फरार था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।

पटेल ने कहा कि उपाध्याय उन आठ आरोपियों में से एक है, जिनके नाम कप्तानगंज थाने में संपत्ति विवाद को लेकर उपाध्याय की सौतेली मां और उसकी बेटी की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उपाध्याय इस मामले में पकड़ा गया चौथा आरोपी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अहमदाबाद में काम करता था जिस वजह से वह इस शहर से परिचित था और इसलिए उसने यहीं छिपने का फैसला किया। वह यहां के पास बरेज गांव में रह रहा था।

मामले के विवरण के अनुसार, उपाध्याय और सात अन्य लोगों ने तीन और चार दिसंबर की दरमियानी रात को सेठा गांव में गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी