देश की खबरें | उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, दूसरा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने और दूसरे को घायल करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने और दूसरे को घायल करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को मौर्या एन्क्लेव में हुई जब मनीष और हिमांशु को विकास ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। विकास को उनमें से एक ने धमकाया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) अभिषेक धानिया के अनुसार इलाके में झगड़े और चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौर्या एन्क्लेव पहुंची और वहां मनीष और हिमांशु को घायल अवस्था में पड़े पाया।

उन्होंने बताया कि उन्हें भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां मनीष के पेट में चाकू के कई वार होने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि हिमांशु की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

धानिया ने कहा, "पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सबूतों के आधार पर संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए, जिसके बाद पीतमपुरा निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।"

डीसीपी के मुताबिक, विकास ने पुलिस को बताया कि मनीष ने उसे धमकाया और अपमानित किया था, इसलिए उसने गुस्से में आकर जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड