देश की खबरें | गाजियाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे के सिंकरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रेलवे क्रॉसिंग के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे के सिंकरी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रेलवे क्रॉसिंग के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया और कहा कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में मृतका का बेटा घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना मोदीनगर कस्बे के सिंकरी खुर्द गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम कुमार जाटव (50) के रूप में हुई है। इस घटना में उसका बेटा सौरभ (25) घायल हो गया। राम कुमार अपने गांव में दूध की डेयरी चलाते थे। हमलावर पिता-पुत्र की जोड़ी के रेलवे क्रॉसिंग पर आने का इंतजार कर रहे थे और जब वे वहां पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल की गति धीमी की, तो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें तीन गोलियां राम कुमार के सिर में और एक सौरभ के हाथ में लगीं।

पुलिस ने बताया कि सौरभ को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंच गए, जिससे हमलावर भाग गए।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि सौरभ ने हमलावरों को पहचान लिया था और उसकी शिकायत पर राहुल (30), अमित (32) और आशु (34) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना 13 अगस्त 2023 को हुई एक घटना से संबंधित है। आशु नामक एक व्यक्ति नशे की हालत में दूध डेयरी के पास पहुंचा और पेशाब करने लगा, जिसका राम कुमार जाटव ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल