Mumbai Shocker: कांदिवली में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली में रविवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Shot Dead (Photo Credit: IANS)

मुंबई, 28 मई: मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली में रविवार को 28 वर्षीय एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना उपनगर के गणेश नगर इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. उन्होंने बताया कि गोली पीड़ित व्यक्ति के सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Maharashtra Shocker: मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहला देने वाली घटना, होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने बुजुर्ग की निर्मम तरीके से की हत्या

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें पीड़ित और आरोपी सड़क किनारे एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में पीड़ित पर कथित तौर पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट