देश की खबरें | दिल्ली में निजी दुश्मनी के कारण व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदा नगर इलाके में निजी दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जून दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदा नगर इलाके में निजी दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नजफगढ़ के गालिबपुर गांव के रहने वाले चट्टान सिंह (26) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 12 जून को खैरा मोड़ के पास धीरेंद्र (38) अपनी टैक्सी में मृत पाया गया था, उसे गोली लगी थी। जांच से पता चला है कि आरोपी खैरा मोड़ पर धीरेंद्र से मिलने आया था और दोनों धीरेंद्र की कार में बैठ गए थे।

पुलिस ने बताया कि कार में बैठने के बाद उनके बीच बहस हुई जिसके बाद चट्टान सिंह ने धीरेंद्र को कथित तौर पर गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और चट्टान सिंह पर नजर रखना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई और चट्टान सिंह को 20 जून को ककरोला गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि धीरेंद्र का एक व्यक्ति के साथ कुछ वित्तीय विवाद था जो चट्टान सिंह का दोस्त भी है। धीरेंद्र ने उनके विवाद में हस्तक्षेप किया, जिसके कारण धीरेंद्र और चट्टान सिंह के बीच तीखी बहस हुई।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक बाद में, चट्टान सिंह खैरा मोड़ गया जहां उसने कार के अंदर हुई बहस के दौरान धीरेंद्र पर गोली चला दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\