देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोस्त के घर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मार्च दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोस्त के घर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले की हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान भरत सचदेवा के रूप में हुई है जो पेशे से एक ऑटो-रिक्शा चालक था। हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी।

भरत के पिता ने हालांकि आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया, “मंगलवार रात 10.36 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि भरत नाम का एक शख्स उसके भाई दीपक से मिलने उसके घर आया है, लेकिन उसका भाई घर पर नहीं था। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया भरत ने उसके घर में खुद को गोली मार ली है और कमरे में पड़ा हुआ है।”

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां भरत उन्हें पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वहां से एक देसी पिस्तौल के साथ एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दीपक की हौज खास में पराठे की दुकान है और भरत उसे ऑटो रिक्शा से सामान सप्लाई करता था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “भरत और दीपक के बीच कुछ वित्तीय विवाद होने की आशंका है।”

उन्होंने आगे कहा कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड