देश की खबरें | नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में व्यक्ति को दस साल के कठोर करावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात साल की बच्ची का यौन शोषण करने के जुर्म में एक विशेष अदालत ने एक व्यक्ति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।

ठाणे, 12 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात साल की बच्ची का यौन शोषण करने के जुर्म में एक विशेष अदालत ने एक व्यक्ति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।

विशेष न्यायाधीश वी वी विरकर ने सोमवार को अरोपी सज्जाद असलम कंकाली (26) को भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था ।

न्यायाधीश ने उसे दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी और 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ।

विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि दोषी और पीड़ित दोनों एक ही मुहल्ले में रहते थे ।

उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर 2015 को घर के बाहर खेल रही पीड़िता का आरोपी ने अपहरण कर लिया और उसे पास के वन क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीड़िता के चेहरे और पीठ पर चोट आई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता बाद में रोती हुयी अपने घर आयी और घटना की जानकारी अपनी मां को दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी