देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में शख्स ने की दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी और फिर बचने के लिए एक झील के आसपास कीचड़ में छिप गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पालघर, एक मार्च महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी और फिर बचने के लिए एक झील के आसपास कीचड़ में छिप गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूडन गांव में हुई। आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के रूप में हुई, जिसे घटना के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया "आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने गांव के एक खेत में दो भाइयों - मुकुंद विठोभा पाटिल (92) और उनके 84 वर्षीय भाई भीमराव पर लोहे की छड़ से हमला किया औऱ मौके से फरार हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए अभियान चलाया और रात करीब 11.30 बजे उसे झील की आसपास कीचड़ में छिपा हुआ पाया , जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ तारापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू