शराब में धुत व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की

पुलिस ने रविवार को बताया कि दंपत्ति अपने 10 साल के बेटे के साथ हाल ही में बारां में एक पृथक केंद्र में रहने के बाद घर लौटा था। दंपति कोटा शहर से आया था, यहां वे दिहाड़ी मजदूरी करते थे।

जमात

कोटा (राजस्थान), 17 मई राजस्थान के बारां जिले में नशे में धुत एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद 30 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दंपत्ति अपने 10 साल के बेटे के साथ हाल ही में बारां में एक पृथक केंद्र में रहने के बाद घर लौटा था। दंपति कोटा शहर से आया था, यहां वे दिहाड़ी मजदूरी करते थे।

बारां जिले में अटरू पुलिस थाने के एसएचओ लक्ष्मीचंद ने बताया कि यह घटना बारां जिले के अटरू पुलिस थाने के तहत आने वाले खुरी गांव में शनिवार रात को हुई।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी मुकेश मीणा नशे में धुत था और उसका पत्नी अनिता मीणा से झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर उसने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह घटनास्थल से फरार हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि उसने कुल्हाड़ी से हमला किया।

पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद अनिता का शव परिवार वालों को सौंप दिया और मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

एसएचओ ने बताया कि यह दंपत्ति अपने बेटे के साथ बारां में एक सरकारी पृथक केंद्र में रहने के बाद पांच दिन पहले खुरी गांव में अपने घर लौटा था। उन्हें कोटा से लौटने के बाद पृथक केंद्र भेजा गया था।

पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह शराब पीने के बाद आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।

लक्ष्मीचंद ने बताया कि घटना के समय दंपत्ति का बेटा भी मौजूद था लेकिन वारदात बाद वह भाग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट