देश की खबरें | ठाणे में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई, जब उल्हासनगर के विट्ठलवाड़ी इलाके में टहलते समय पीड़ित गलती से आरोपियों से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई, जब उल्हासनगर के विट्ठलवाड़ी इलाके में टहलते समय पीड़ित गलती से आरोपियों से टकरा गया।

अधिकारी ने पीड़ित के बेटे की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि टक्कर लगने से आरोपी गुस्से में आ गए और उन्होंने पीड़ित की कथित तौर पर बुरी तरह से पिटाई कर दी।

अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पीड़ित ने अपने बेटे को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी है और वह अस्पताल में है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता अपने पिता को उल्हासनगर के एक सरकारी अस्पताल ले गया, लेकिन चूंकि पीड़ित को सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उसे कलवा इलाके के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कलवा के अस्पताल में ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध नहीं होने के कारण पीड़ित को मुंबई के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उल्टी हुई और बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित के बेटे ने बाद में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मृतक के एक परिचित ने उसके बेटे को फोन कर सूचित किया कि उसने तीन आरोपियों को पीड़ित को बुरी तरह से पीटते हुए देखा था।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मंगलवार सुबह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त