देश की खबरें | राजस्‍थान में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो बेटियों की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान में एक व्यक्ति ने अपनी दो युवा बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उसकी पत्नी और उसका नाती घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, चार अप्रैल राजस्‍थान में एक व्यक्ति ने अपनी दो युवा बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उसकी पत्नी और उसका नाती घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मनाराम (57) ने अपनी दो बेटियों मीरा (26) और रेखा (20) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, और पत्नी तथा नाती को घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पुत्र की ओर से इस संबंध में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मकराना के वृत्ताधिकारी रविराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मनाराम की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण संभवतया यह कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों बेटियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज पृथ्वी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड