देश की खबरें | जन्मदिन पार्टी में छोटी सी बात पर झगड़े में व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में जन्मदिन की एक पार्टी में छोटी से बात पर हुए झगड़े में एक समूह द्वारा कथित तौर पर चाकू से किए गए हमले में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में जन्मदिन की एक पार्टी में छोटी से बात पर हुए झगड़े में एक समूह द्वारा कथित तौर पर चाकू से किए गए हमले में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि विरेंदर सिंह उर्फ विक्की की मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार नितिन उर्फ़ किशन सिंह (22) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्की को बचाने की कोशिश के दौरान सिंह को चाकू के गंभीर जख्म लगे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी के बीच पार्टी में शराब के नशे में छोटी सी बात पर बहस के बाद चाकू से हमले की यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि नितिन अपने रिश्तेदार विक्की के साथ अपने दोस्तों दिवाकर और राजेश की जन्मदिन की पार्टी में गया था, जहां उन्होंने शराब पी।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई जिसके बाद आरोपी ने विक्की पर चाकू से वार किया। नितिन ने अपने रिश्तेदार को बचाने की कोशिश करते हुए बीचबचाव की कोशिश की लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की पहचान नांगलोई में एक कॉल सेंटर में काम करने वाले विवेक (22), राजेश (18) तथा तीन अन्य पिंटू (21), जितेंद्र (23) और गोविंदा के रूप में हुई। इस मामले में दो नाबालिग भी कथित तौर पर शामिल हैं। विवेक 2016 के हत्या के एक मामले में पैरोल पर था। उसे और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी की कोशिश जारी है

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रवण तायल ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रेम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी