देश की खबरें | ठाणे में खाड़ी में कूद गए व्यक्ति की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक खाड़ी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 10 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर एक खाड़ी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 35 से 40 वर्ष की आयु के इस व्यक्ति ने सोमवार रात को कलवा क्रीक में छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि जलस्तर कम होने के कारण वह कलवा क्रीक के दलदली क्षेत्र में फंस गया।

अग्निशमन कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को जलाशय से बाहर निकाला और उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कलवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान करने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू