देश की खबरें | लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित होकर हथियारों के साथ तस्वीरें साझा करने वाला गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को राजधानी के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को राजधानी के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित था और हथियारों के साथ तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर कुख्यात होना चाहता था।
सिंह ने कहा, "पुलिस टीम को 'इंस्टाग्राम' पर आग्नेयास्त्रों के साथ पोज देते हुए आकाश नामक व्यक्ति की तस्वीर मिली। उसके अकाउंट पर तुरंत नजर रखी गयी और उसे पकड़ने के लिए जानकारी जुटाई गई।"
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आकाश को 15 अक्टूबर को पकड़ा गया।
उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया और जाफरपुर कलां पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश ने खुलासा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई की तरह कुख्यात होना चाहता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)