देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के बोंटा पार्क में घायल मिला व्यक्ति, पूर्व प्रेमिका पर हमला करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के बोंटा पार्क में 26 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। व्यक्ति ने एक महिला पर हमले का आरोप लगाया है, जिसके साथ वह कुछ समय पहले रिश्ते में था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तरी दिल्ली के बोंटा पार्क में 26 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। व्यक्ति ने एक महिला पर हमले का आरोप लगाया है, जिसके साथ वह कुछ समय पहले रिश्ते में था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिहार में दरभंगा के रहने वाले व्यक्ति के अनुसार शुक्रवार को जब वह उत्तरी दिल्ली के पार्क में उससे (महिला) मिलने गया, तो उसने (महिला ने) उसपर धारदार हथियार से हमला किया।

हालांकि, जब महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दोस्ती गौतम चौधरी से थी। वह डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर गौतम से मिली थी। लेकिन उसके (लड़की) परिवार द्वारा शादी के लिए मना करने के बाद उसने खुद को गौतम से दूर कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गौतम ने उस आदमी को अपने साथ ली गई तस्वीरें भेजकर उसकी सगाई भी रद्द करवा दी, जिससे वह शादी करने जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिस को दिये गए बयान में कहा कि वह गौतम से शुक्रवार सुबह पार्क में मिली थी, लेकिन उसने उसे नहीं मारा।

पुलिस को शुक्रवार को बोंटा पार्क में एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर गई और पीड़ित गौतम चौधरी को अस्पताल ले गई।

कलसी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट