देश की खबरें | उत्तराखंड के पौड़ी में आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने जिंदा ​जलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हाल में एक महिला की हत्या करने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर जिंदा ​जला दिया।

ऋषिकेश, 25 मई उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हाल में एक महिला की हत्या करने वाले आदमखोर तेंदुए को मंगलवार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर जिंदा ​जला दिया।

गढ़वाल वृत के वन संरक्षक नित्यानंद पाण्डे ने बताया कि जिले के पाबौ विकास खंड के सपलोड़ी गांव में पिंजरे में कैद सात वर्षीय नर तेंदुए को जिंदा जलाए जाने की घटना को लेकर गढ़वाल वन प्रभाग ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना कुछ साल पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के ही बीरोंखाल विकासखण्ड में हुई थी।

उन्होंने बताया कि 15 मई को तेंदुए ने सपलोड़ी गाँव की सुषमा देवी पर हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उसी दिन गाँव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था जिसमें वह 20 मई को कैद हो गया।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को जब तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर मौजूद वनकर्मियों के विरोध के बावजूद घासफूस डाल कर पिंजरे में बंद तेंदुए को जला दिया।

पाण्डे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित ग्राम प्रधान सहित करीब 150 लोगों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें