देश की खबरें | मुंबई में गैस चूल्हे, सिलेंडर के आग पकड़ने से व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक इमारत में गैस चूल्हे और सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति (55) की झुलस कर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 26 जून मुंबई के गोरेगांव इलाके की एक इमारत में गैस चूल्हे और सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति (55) की झुलस कर मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दो मंजिला इमारत 'श्री गणेश रहिवासी सेवा मंडल' के एक कमरे में सुबह आठ बजे हुई।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

नगर निगम अधिकारी ने कहा कि गैस चूल्हे और सिलेंडर तक ही आग सीमित रही।

अधिकारी ने कहा कि आग के कारण हरीश चव्हाण बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड