देश की खबरें | लातूर में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, शव को किया आग के हवाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शव को आग के हवाले करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लातूर, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शव को आग के हवाले करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हत्या के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बार्शी रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि सुबह एक अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

अधिकारी ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान नवी मुंबई निवासी लक्ष्मण सुभाष गजघाटे के रूप में हुई। वह शराब का आदी था और 24 अक्टूबर को इलाज के लिए लातूर आया था।

उन्होंने बताया कि गजघाटे शनिवार को अपनी बहन के घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस को सचिन शिवाजी वाघमारे पर हत्या का शक हुआ जिसके बाद उसने शिवाजी वाघमारे पर ध्यान केंद्रित किया। गजघाटे ने कथित तौर पर वाघमारे पर सोने के लिए जगह को लेकर हमला किया था।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी घटनास्थल पर वापस आया और कथित तौर पर सोते समय पीड़ित की पत्थर से हत्या कर दी तथा सबूत नष्ट करने के लिए शव को आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\