देश की खबरें | शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और धर्मांतरण कराने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबाद (उप्र), 20 जून गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और धर्मांतरण कराने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विवेक सिंह ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद उसकी अंकित गुज्जर नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी।

शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और यह झांसा देकर वह उसके साथ ‘लिव-इन’ में रहने लगा था तथा वह उसका अक्सर यौन शोषण करता था।

सिंह के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि बाद में उसे पता चला कि अंकित गुज्जर का असली नाम सलमान है तथा यह राज़ खुलने पर सलमान ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

महिला का आरोप है कि सलमान उस पर बुर्का पहनने का दबाव डालता था और जब महिला ने सलमान को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो वह घर से भाग गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप लगाने वाली महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड