देश की खबरें | आगरा में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आगरा, 28 अगस्त आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद पड़ोसी आजाद राठौर के घर पर बच्चों के साथ खेलने चली गई।

उन्होंने बताया कि आजाद राठौर बच्ची को अलग कमरे में ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शरीर से खून बहने लगा तो उसने बच्ची को डरा-धमका दिया और फिर खुद ही बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा।

उनके मुताबिक, अस्पताल में बच्ची ने महिला डॉक्टर को सारी घटना बता दी जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

इस संबंध में थाना ताजगंज के निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि आरोपी आजाद राठौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड