देश की खबरें | ठाणे में पत्नी को परेशान करने वाले परिचित की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 30 वर्षीय व्यक्ति को अपने एक परिचित की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो उसकी पत्नी को परेशान करता था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 30 वर्षीय व्यक्ति को अपने एक परिचित की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो उसकी पत्नी को परेशान करता था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को सुकांत शत्रुघ्न परिदा (29) की आरोपी नरेश शंभू भगत (30) के घर पर मौत हो गई थी। आरोपी ने खुद पुलिस को बदलापुर इलाके में अपने घर पर परिदा की मौत की सूचना दी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और शुरू में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई सुरागों पर काम किया और संदेह के आधार पर भगत को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद भगत ने पुलिस को बताया कि परिदा अक्सर उसके घर आता था और उसकी पत्नी को परेशान करता था, जिसकी वजह से परिदा और आरोपी के बीच झगड़े होते थे और इस बात को लेकर दंपति के बीच भी विवाद होता था।

परिदा के बर्ताव से तंग आकर आरोपी ने उसे खत्म करने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी की रात को आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया, उसे शराब पिलाई और फिर कथित तौर पर हथौड़े और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट