देश की खबरें | दिल्ली में किराये के मकान में साथ रहने वाले युवक की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में किराये के मकान में अपने साथ रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कहा-सुनी होने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या करने को लेकर 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में किराये के मकान में अपने साथ रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कहा-सुनी होने के बाद उसकी कथित तौर पर हत्या करने को लेकर 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी बिनय लामा घटना के वक्त कथित तौर पर शराब के नशे में था और वह असम के तिनसुकिया जिले का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, 12 दिसंबर को रेशम कुमार (22) को सफदरजंग अस्पताल ले जाये जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पूछताछ में यह पता चला कि उसके चेहरे और गर्दन पर खरोंच के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि गला घोंटने और दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का एक मामला किशनगढ़ पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध के रूप में बिनय लामा की पहचान की गई। जांच के दौरान एक टीम तिनसुकिया भेजी गई और उसे वहां हवाई पाथेर, लेखापानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ कि सुदंर शर्मा नाम का एक व्यक्ति, कुमार (मृतक) और आरोपी लामा यहां किशनगढ़ में किराये के एक मकान में साथ रहा करते थे।

उन्होंने बताया,‘‘यह पता चला है कि लामा काम की तलाश में छह दिसंबर को दिल्ली आया था। यहां, वह रेशम कुमार के संपर्क में आया और उसके साथ तीन-चार दिनों से रह रहा था। उनके बीच कहा-सुनी हो गई और उसने (लामा ने) शराब के नशे में उसका (कुमार का) गला घोंट दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड