देश की खबरें | दिल्ली में एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके किशोर सहयोगी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पकड़ा है जिस पर दिल्ली में एक शख्स पर उसके घर के बाहर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके किशोर सहयोगी को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पकड़ा है जिस पर दिल्ली में एक शख्स पर उसके घर के बाहर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जामिया नगर निवासी आरोपी सैदुल जफर शराबी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है।

सात जून को, वह और उसके दोस्त मारिजुआना के नशे में धुत्त थे। उन्होंने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक व्यक्ति पर तब गोलियां चलाईं जब उसने उन्हें अपने घर से दूर जाने के लिए कहा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।

मीना ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह "दिखावा करने के लिए" अपने साथ बन्दूक ले गया था।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस