देश की खबरें | रामायण की प्रति जलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा वीडियो में आरोपी की पहचान करने के बाद रामचंद्र मिशन थानाक्षेत्र के साराय काइयां मोहल्ला निवासी ऋषि दत्त मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा वीडियो में आरोपी की पहचान करने के बाद रामचंद्र मिशन थानाक्षेत्र के साराय काइयां मोहल्ला निवासी ऋषि दत्त मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।
इस घटना के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
मीणा ने कहा, ‘‘ आरोपी ने भगवान हनुमान की तस्वीर और रामायण की प्रति जलायी। उसने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है।
एसपी ने कहा कि बुधवार को सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ रामचंद्र मिशन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
यह घटना अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के अगले दिन हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)