देश की खबरें | गाजियाबाद में स्कूली छात्रा पर हमला करने को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्रा पर तलवार से हमला करने के आरोप में 35-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्रा पर तलवार से हमला करने के आरोप में 35-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने कहा, ‘‘नाबालिग लड़की बृहस्पतिवार को ट्यूशन जा रही थी, उसी दौरान जगतपुरी कॉलोनी में शौकीन नामक व्यक्ति ने उस पर हमला किया। इस हमले में उसे कई जख्म आये हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, शौकीन लड़की को जानता था और चाहता था कि वह उक्त विद्यालय नहीं जाए। पुलिस के अनुसार, हमलावर को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, हालांकि, जब शौकीन को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी।

अधिकारी ने कहा, "शौकीन का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में गोली उसके पैर में लगी। हमारी टीम ने उसे फिर से पकड़ लिया।’’

आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें