महाराष्ट्र के अकोला में व्यक्ति और उसके बेटे की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जियो

अकोला, 26 मई महाराष्ट्र के अकोला जिले में कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते 58 वर्षीय एक शख्स और उसके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख शैलेश सपकल ने बताया कि यह घटना खरप गांव में सोमवार को रात करीब 11 बजे हुई जब सनातन तुकाराम खीरसागर और उसका बेटा विजय सनातन खीरसागर (30) गांव के मुख्य चौराहे पर खड़े थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की मृतकों से कोई पुरानी दुश्मनी थी।

दोनों के शव लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिविल लाइन्स पुलिस थाने और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सपकल ने बताया कि तीन व्यक्तियों को बाद में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी पहचान आकाश बिंबिसार इंगले (26), जयसेन नागसेन इंगले (34) और धम्मापाल नागसेन इंगले (30) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\