Noida: नोएडा में रिश्तेदार की नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी साली की 13 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा (उप्र), 28 सितंबर : सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी साली की 13 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर 107 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले राहुल गुप्ता ने घर आई अपनी साली की 13 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की. उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां लोग पहुंचे और बच्ची को उसके चंगुल से बचाया. यह भी पढ़ें : वाद्रा परिवार की बहू प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनें: पार्टी सांसद खालिक
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
बिहार के मुंगेर में हत्या का अजीबोगरीब मामला, आरोपियों को चादर ओढ़कर सोए युवक का गला काटना था, कंफ्यूजन में कुल्हाड़ी से काट डाले पैर; हुए गिरफ्तार
फैक्ट चेक: क्या इजरायल ने भारतीय पत्रकार Aditya Raj Kaul को किया गिरफ्तार? जानें वायरल दावे की सच्चाई
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
\